28 Mar 2024, 18:22:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

B,day Special: 10 साल के अफेयर के बाद टूटा था इरफान का रिश्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 1:04PM | Updated Date: Oct 27 2017 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के कभी स्टार ऑलराउंडर रहे इरफान पठान आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये वो ही इरफान पठान है, जिनकी तुलना पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम से होती थी। जी हां, ये वो ही स्विंग का बादशाह है, जिसने पाकिस्तान के पूर्व बड़बोले बल्लेबाज जावेद मियांदाद के बयान का करारा जवाब देते हुए टेस्ट मैच में पहले ही ओवर में हैट्रिक ली थी। 

मियांदाद ने 2006 में कहा था कि इरफान पठान जैसे गेंदबाज हर गली में घूमते हैं। हालांकि, चोट ने पठान के करियर पर ग्रहण लगा दिया और बाएं हाथ का ये ऑलराउंडर लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है।

इरफान पठान का करियर संघर्षों से भरा रहा है। वो वडोदरा के छोटे- से घर में रहते थे और अपने भाई युसूफ पठान के साथ मस्जिद में क्रिकेट की प्रैक्टिस करते थे। मगर अब वो स्टार हैं। इरफान पठान को क्रिकेट करियर के दौरान उनके लुक्स का भी काफी फायदा मिला। चेहरे पर मासूमियत और घुंगराले लंबे बालों के साथ पठान स्टेडियम के अंदर और बाहर लड़कियों के दिल पर राज करते रहे।

ऐसे शुरू हुआ इरफान पठान का लव अफेयर

क्रिकेट के स्टेडियम में पठान की जितनी दीवानगी रही, उतनी ही मैदान के बाहर भी रही। पठान के एक अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, अब वो मॉडल सफा बेग से निकाह कर चुके हैं और उनका एक बेटा भी है। गौरतलब है कि इरफान पठान का ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी से लंबा अफेयर चला था। दोनों 10 साल रिलेशनशिप में थे।

दरअसल, पठान और शिवांगी की मुलाकात 2003 में एडिलेड में हुई। डेटिंग का सिलसिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा और जल्द ही दोनों करीब आ गए। कैनबरा में पोस्टेड एक भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी चार्टड अकाउंटेंट थीं। 2003 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा खत्म होने के बाद इरफान पठान वहीं रुके। इसके बाद ही इनके रिलेशनशिप का खुलासा हुआ। जानकारी मिली कि पठान सिर्फ शिवांगी की वजह से ही ऑस्ट्रेलिया में रुके थे।

यह भी जानने को मिला कि इरफान को दिल दे बैठी शिवांगी भी भारत आईं और करीब तीन साल तक वडोदरा में रही। हालांकि, फिल्म में जैसे बताते है न कि मोहब्बत में अक्सर दिल टूट जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल पठान और शिवांगी का भी हुआ। इनके बीच दूरी सिर्फ एक जिद के कारण आ गई। दरअसल, इरफान और शिवांगी शादी के लिए तैयार थे। पहले दोनों के घर वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे, लेकिन फिर वो मान गए। मगर 2012 में इरफान और शिवांगी के बीच दूरियां बढ़ गई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »