29 Mar 2024, 03:55:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जानें, अनुष्का ने विराट संग शादी को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 1:06PM | Updated Date: Oct 26 2017 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पहले खबरें आ रही थी कि ये दोनों जल्द ही दिसंबर में शादी करने वाले है। लेकिन हाल ही में हुए इंटरव्यू में अनुष्का से बातचीत के दौरान पूछा कि क्या वाकई दिसंबर में आपकी और विराट की शादी हो रही है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने इस खबर से इंकार करते हुए कहा ये महज एक अफवाह है।
 
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के साथ साथ बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक साथ हैं। मगर अब इन दोनों की शादी का सब बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
 
इसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है। दरअसल हुआ यूं कि विराट कोहली ने दिसंबर में बीसीसीआई से छुट्टियों की मांग की थी। वो चाहते थे कि दिसंबर में होने वाले वन डे और टेस्ट मैच में वो ब्रेक ले। जिसके बाद ये अफवाहे आने लगी कि दिसंबर में विराट और अनुष्का शादी करने वाले हैं। हालांकि अनुष्का शर्मा ने अब ये साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं।

दोनों कराते हैं एक ही डॉक्टर से इलाज
विराट और अनुष्का की एक और बात सामने आई है। दोनों एक ही डॉक्टर से इलाज कराते हैं। यह डॉक्टर एक्यूपंक्चर स्पेशलिस्ट हैं। डॉक्टर के साथ इन दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, एक डॉक्टर के साथ अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अनुष्का के साथ जो शख्स हैं, वो हैं डॉक्टर ज्वेल गमाडिया। डॉ. ज्वेल ने कोहली और अनुष्का के साथ फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »