24 Apr 2024, 08:33:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब धोनी ने कोहली से कहा, 'चीकू 2-3 फिल्डर इधर लगा दे'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 1:03PM | Updated Date: Oct 26 2017 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार के बाद टीम इंडिया ने पुणे वनडे में वापसी करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही 3 वनडे मैचों की सिरीज़ में 1-1 से बराबरी भी कर रही है।
 
ये तो सभी जानते हैं कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी मैदान पर कप्तान के रोल में ही नजर आते हैं और अक्सर फील्डिंग के दौरान कप्तान विराट कोहली को गाइड करते हुए नजर आते हैं। बुधवार को भी मैच के दौरान ऐसा ही हुआ, धोनी स्टंप के पीछे से लगातार कोहली को अपने जरूरी इनपुट्स दे रहे थे। धोनी लगातार केदार जाधव और अन्य गेंदबाजों को बता रहे थे कि किस तरह गेंद डालनी है, किस बल्लेबाज की कमजोरी क्या है। जब जाधव गेंदबाजी कर रहे थए तो धोनी लगातार उन्हें गाईड कर रहे थे। वह लगातार बोल रहे थे कि बहुत बढिय़ा, अच्छा डाल रहा है। ऐसा ही डाल इसको, हर तीसरा बॉल यही रखना।
 
धोनी ने फील्ड सेटिंग करवाने के लिए भी कोहली को कहा लेकिन अपने ही अंदाज में कहा, चीकू, दो-तीन फील्डरों को इधर लगा ले'। आपको बता दें चीकू विराट कोहली का निकनेम है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »