24 Apr 2024, 09:40:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

किवी टीम से जीतने के बाद कोहली ने शेयर की शिखर धवन संग सेल्‍फी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 12:57PM | Updated Date: Oct 26 2017 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर बुधवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबर पर आ गई है। मुंबई में खेले गए पहले मैच में किवी टीम ने जीत हासिल करते हुए बढ़त ले ली थी। भारत ने अपने गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन के चलते किवी टीम को निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 230 रनों पर ही सीमित कर दिया था। इस आसान से लक्ष्य को भारत ने शिखर धवन (68) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 64) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 46 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उप-कप्तान रोहित शर्मा 22 के कुल स्कोर पर टिम साउदी की गेंद पर कोलिन मुनरो को कैच दे बैठे। रोहित ने केवल सात रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने 29 रनों का योगदान दिया। वह 79 के कुल स्कोर पर कोलिन ग्रांडहोमे का शिकार बने। वह इस तरह आउट होने से निराश थे मगर जीत से बेहद खुश नजर आए। कोहली ने ट्विटर पर शिखर धवन के साथ एक सेल्‍फी अपलोड की है। जिस पर करीब 12 घंटों में 32 हजार लाइक्‍स आ चुके हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »