29 Mar 2024, 11:42:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कप्तान विराट कोहली को मिली ये नई दमदार कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2017 2:33PM | Updated Date: Oct 25 2017 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को दमदार परफॉर्मेंस वाली Audi S5 सेडान कार मिली है। इस कार को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था और कंपनी ने ऑडी S5 की कीमत 70.6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी थी। विराट कोहली को इसी साल ऑडी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। विराट कोहली भारत में इस कार को पाने वाले पहले शख्स हैं। 
 
ऑडी ने एक प्रमोश्नल वीडियो भी जारी किया है, जिसमें विराट कोहली को इस कार की राइड लेते दिखाया गया है। विराट कोहली के पास ऑडी के कई अन्य मॉडल पहले से मौजूद हैं, जिसमें ऑडी R8 सुपरकार, R8 LeMans, A8 लग्जरी सैलून और Q7 लग्जरी एसयूवी शामिल हैं। इस तरह विराट के पास यह पांचवी ऑडी हो गई। कोहली के पास Toyota Etios Liva, Fortuner, Range Rover Vogue, Lamborghini Gallardo और Bentley Continental जैसी कारें भी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »