29 Mar 2024, 12:41:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्या वीरेंद्र सहवाग की तरह टूट जाएगा नेहरा जी का सपना!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2017 1:26PM | Updated Date: Oct 24 2017 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मौजूदा दौर में भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने हाल में ऐलान किया कि वह क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। संन्यास की घोषणा करते समय नेहरा ने कहा कि, वह 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे, लेकिन लगता है अब आशीष नेहरा का यह सपना पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आशीष नेहरा दिल्ली के मैदान पर आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो वीरेंद्र सहवाग की तरह नेहरा का भी मनचाही विदाई का सपना अधूरा रह जाएगा। बता दें कि वीरेंद्र सहवाग की भी कोटला में आखिरी वनडे खेलने की इच्छा सलेक्टर्स ने पूरी नहीं होने दी थी, जिसका सहवाग को काफी मलाल रहा था।
 
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 के लिए आशीष नेहरा का चयन तो हो गया है, लेकिन उनके खेलने को लेकर शंकाओं के बादल बने हुए हैं। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि, ''न्यूजीलैंड के खिलाफ फिरोज शाह कोटला पर होने वाले पहले टी-20 मैच में नेहरा का चयन निश्चित नहीं है।''
 
प्रसाद ने मुंबई में मीडिया से बातचीत में कहा, “हम पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि वह दिल्ली टी-20 में खेलेंगे. वह खेलेंगे या नहीं ये फैसला टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता लेंगे। यह उसी दिन तय किया जाएगा।”
 
प्रसाद ने आगे कहा कि उन्होंने इस बारे में नेहरा से भी बात की है। उन्होंने कहा, “हमने नेहरा और टीम मैनेजमेंट दोनों से बातचीत में ये साफ कर दिया है कि हम केवल न्यूजीलैंड सीरीज तक ही उन पर नजर रखे हैं। अगर आप ध्यान दें जिस तरह से हमने भारत ए टीम का चयन किया, हम पिछले एक-डेढ़ साल से लगातार कुछ गेंदबाजों के साथ ही खेल रहे हैं। इसका मतलब है कि हमारे पास कई विकल्प हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। यह मैसेज सभी खिलाड़ियों तक अच्छे तरीके से पहुंचा दिया गया है। हमे खुशी है कि खिलाड़ियों में भी सही भावना के साथ नई पीढ़ी को स्वीकार किया है।”
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »