26 Apr 2024, 04:18:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिसंबर में विराट-अनुष्का दे सकते हैं गुड न्यूज, कर सकते है…!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2017 12:53PM | Updated Date: Oct 24 2017 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिवाली पर लोगों को बहुत सारे सरप्राइज और गिफ्ट मिले। अब दिवाली का जश्न खत्म हो चुका है लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए जश्न मनाने का एक और मौका सामने आ सकता है। स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। जी हां ये बात अब सामने आ रही है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने दिसंबर में होने वाले श्रीलंका टूर में मैच न खेलने की अर्जी दी है। यानि को वो दिसंबर महीने में छुट्टी चाहते हैं।
 
BCCI को दिए एप्लीकेशन में उन्होंने छुट्टी का कारण ‘पर्सनल’ लिखा है। सिर्फ इतना ही नहीं अनुष्का के कुछ करीबी दोस्तों ने बताया है कि वो भी दिसंबर महीने में कोई शूटिंग नहीं करना चाहती हैं। तो क्या दोनों इस दिसंबर में शादी करने की सोच रहे हैं या फिर शादी का फैसला हो चुका है ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन ये तो तय है कि कुछ विराट होने वाला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »