25 Apr 2024, 14:38:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

विराट पास, टीम इंडिया फेल लॉथम और टेलर जिता ले गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2017 6:05PM | Updated Date: Oct 23 2017 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ब्रेबोर्न स्टेडियम में बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ दो अभ्यास मैचों में अर्धशतक और शतक बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लॉथम ने शतक (103*) बनाते हुए न्यूजीलैंड को यहां वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को पहले वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में टीम इंडिया के खिलाफ 6 विकेट से जीत दिला दी। लॉथम ने पूर्व कप्तान रॉस टेलर (95) रन के साथ चौथे विकेट के लिए तब 200 रन जोड़े, जबकि 80 रन पर 3 विकेट गिर चुके थे।
 
न्यूजीलैंड ने जीत का लक्ष्य 49 ओवर में 4 विकेट पर प्राप्त कर लिया। इससे पहले टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट पर 280 रन बनाने में सफल रही थी, जिसमें कप्तान विराट कोहली ने (121) शतक बनाया था। लॉथम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच 25 अक्टूबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर खेला जाएगा। सीरीज 3 मैच की है। 
 
8 चौके, 2 छक्के
लॉथम ने अपनी (103) रन की पारी को 8 चौके व 2 छक्के के साथ सजाया। उनका स्ट्राइक रेट 100.98 रहा। वे पांचवे क्रम पर उतरे थे। उनसे ऊपर खेलने आए रॉस टेलर ने प्रति गेंद के हिसाब से रन बनाए और 95 रन की पारी में 8 चौके लगाए। हैनरी निकोलस ने विजयी चौका लगाया। 
 
हार के दो बड़े कारण
- विराट कोहली को छोड़कर बाकी बल्लेबाज नहीं चले। यहां तक कि किसी ने भी अर्धशतक तक नहीं बनाया। इसके लिए ट्रैंट बोल्ट जिम्मेदार थे, जिन्होंने 4 विकेट लिए। टिम साउथी ने भी 3 बल्लेबाजों को आउट किया। 
 
- टीम इंडिया ने संघर्षशील स्कोर बनाया था, लेकिन टीम इंडिया की गेंदबाजी का तुरूप का इक्का कुलदीप यादव नहीं चल पाया। उन्हें लॉथम और टेलर ने बड़ी समझदारी से खेलकर असफल कर दिया।   
 
रन ऐसे बने
टीम इंडिया ने मेंडटरी पॉवर प्ले के पहले 10 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन बनाए। दूसरे पॉवर प्ले 11वें से 40वें ओवर में 2 विकेट पर 160 रन बनाए। तीसरे पॉवर प्ले 41वें से 50वें ओवर में उसने 4 विकेट पर 83 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने मेंडेटरी पॉवर प्ले में 1 विकेट पर 52, दूसरे पॉवर प्ले में 2 विकेट पर 160 और तीसरे में 1 विकेट पर 72 रन बनाए। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »