नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। फैंस अब इस कपल को 7 वचन देते देख सकते हैं, वह भी शादी से पहले। दोनों को साथ देखने की तमाम फैंस की चाहत को क्लोथिंग ब्रैंड मान्यवर ने एक कमर्शल के जरिए पूरी की है। 1.30 सेकंड के विडियो में विराट और अनुष्का की केमिस्ट्री देखते बन रही है। कमर्शल में यह कपल शादी के दौरान एक-दूसरे को सात वचन देती नजर आ रही है। इसका विडियो विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है।
इसे अब तक सिर्फ फेसबुक पर 1.5 मिलियन (15 लाख) से अधिक बार देखा जा चुका है।विडियो एक शादी के सीन से शुरू होता है। शादी कर रहे कपल को देखने के बाद विराट से अनुष्का पूछती हैं- यह दोनों एक-दूसरे को क्या प्रॉमिस कर रहे होंगे? इस पर विराट कहते हैं- मैं वचन देता हूं कि महीने के 15 दिन खाना मैं बनाउंगा। अनुष्का कहती हैं- मैं वचन देती हूं कि जैसा भी खाना बनाओगे खा लूंगी।अनुष्का आगे कहती हैं- मैं वचन देती हूं कि तुम्हारे सारे सीक्रेट्स पासवर्ड्स प्रोटेक्ट कर अपने दिल में रखूंगी। अब विराट कहते हैं- मैं तुम्हें बदलने की कोशिश कभी नहीं करुंगा। अब अनुष्का बोलती हैं- मैं तुम्हें कभी-कभी कैरम में जीतने दूंगी। आगे विराट कहते हैं- मैं किसी भी शो का सीजन फिनाले तुम्हारे बगैर नहीं देखूंगा।