19 Apr 2024, 18:22:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत को अपदस्थ कर द. अफ्रीका बना नंबर वन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2017 2:23PM | Updated Date: Oct 19 2017 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी की ओर से जारी ताजा वनडे टीम रैंकिंग में 2011 की विश्व चैंपियन भारत को अपदस्थ कर नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने एबी डीविलियर्स के तूफानी 176 रन के दम पर दूसरे वनडे में बंगलादेश को बुधवार को 104  रन से हराया जिसका फायदा उसे आईसीसी वनडे टीम रैंकिंगमें हुआ है। दक्षिण अफ्रीका अब 120 रेटिंग अंकों के साथ पहले नंबर पर आ गया है। भारत ने आस्ट्रेलिया को 4-1 से पीटकर शीर्ष स्थान हासिल किया था।
 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के एकसमान रेटिंगअंक है लेकिन दशमलव की बाद के गणना के आधार दक्षिण अफ्रीका भारत से आगे निकल गया है। विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया 114 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे नंबर पर कायम है जबकि इंग्लैंड 114 रेटिंग अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। इसके अलावा न्यूजीलैंड (111) पांचवें, पाकिस्तान (98) छठे, बंगलादेश (92) सातवें, श्रीलंका (84) आठवें, वेस्टइंडीज (77) नौवे और अफगानिस्तान (54) दसवें नंबर पर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »