24 Apr 2024, 00:45:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आखिर किसके हैं फैन?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2017 12:49PM | Updated Date: Oct 18 2017 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, इन दिनों जिस तरह का खेल दिखा रहे हैं उससे उनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा होता जा रहा है। ऑनलाइन फैंस हों फिर ऑफ लाइन, कोहली के फैंस बढ़ते ही जा रहे हैं। लेकिन विराट कोहली किसके फैन हैं? इस सवाल का जवाब खुद कोहली ने मंगलवार को ट्वीट करके दिया।
 
विराट कोहली प्‍लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के जबर्दस्‍त प्रशंसक हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इस पसंदीदा गायक से मुलाकात की. कोहली ने मंगलवार को इस मुलाकात की एक फोटो भी ट्विटर पर साझा की। इस फोटो को शेयर करने को साथ अपने एक संदेश में कोहली ने लिखा, ‘मेरे लिए प्रशंसक का कलाकार से मिलने वाला पल। अरिजीत बेहद अच्छे इंसान हैं। उनकी आवाज की तरह मुझे कोई मोह नहीं सकता। शुभकामनाएं अरिजीत।’
 
कुछ महीने पहले अरिजीत सलमान खान से हुए एक विवाद की वजह से चर्चा में आए थे। अरिजीत को रोमांटिक गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी है। अरिजीत पश्चिम बंगाल के हैं और उन्होंने बहुत तेजी से बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम की है। उनके कई गाने सुपरहिट हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »