29 Mar 2024, 14:16:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन को सारा, अर्जुन के फर्जी अकाउंट पर आया गुस्सा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 12:55PM | Updated Date: Oct 17 2017 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इन दिनों सोशल मीडिया पर बन रहे फर्जी अकाउंट से खासे नाराज चल रहे हैं। दरअसल, अर्जुन और सारा के नाम से ट्विटर पर बने कई फर्जी अकाउंट से सचिन परेशान हैं। इस मामले में उन्होंने ट्विटर से दो टूक कहा है कि ट्विटर पर उनके बच्चों (अर्जुन और सारा) के नाम से कई अकाउंट चलाए जा रहे हैं, जबकि वो दोनों ट्विटर पर हैं ही नहीं और जल्द से जल्द सारे फर्जी अकाउंट बंद करें।
सचिन ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर से अर्जुन और सारा से जुड़े हुए सभी फर्जी अकाउंट को हटाने की अपील की है। सचिन ने एक के बाद एक लगातार दो ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "मैं लगातार इस बात को दोहराता रहता हूं कि मेरे बच्चे (सारा और अर्जुन) ट्विटर पर नहीं हैं। मैं ट्विटर से अपील करता हूं कि वो इस तरह के सारे अकाउंट को जल्द से जल्द डिलीट करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »