28 Mar 2024, 15:47:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्यासे पापा को जीवा ने ऐसे पिलाया पानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2017 2:37PM | Updated Date: Oct 16 2017 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रविवार को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स के बीच चैरिटी फुटबॉल मैच खेला गया। इसका एक बेहद खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा के हाथ से पानी पीते दिख रहे हैं।

बॉलीवुड स्टार्स की टीम 'ऑल स्टार्स एफसी' के कैप्टन रणबीर कपूर थे। जबकि विराट कोहली की आगुआई में 'ऑल हार्ट एफसी' मैदान में उतरी थी। टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन धोनी भी विराट की टीम का हिस्सा थे। ऑल स्टार्स एफसी' ने काफी बेहतर प्रदर्शन करते हुए रणबीर कपूर की 'ऑल स्टार्स एफसी' को 7-3 से मात दी।
 
मैच के बाद धोनी को प्यास लगी थी। उनकी बेटी जीवा के हाथ में पानी की बोतल थी। धोनी अपनी बेटी के हाथों से पानी पीना चाहते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »