26 Apr 2024, 04:01:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने दागे 2 गोल, अभिषेक बच्चन की टीम को 7-3 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2017 12:35PM | Updated Date: Oct 16 2017 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ क्रिकेट ही नहीं फुटबॉल के भी अच्छे खिलाड़ी हैं। धोनी ने अपने फुटबॉल कौशल का अद्भुत नजारा पेश करके चैरिटी मैच में दो गोल दागे और अभिषेक बच्चन की टीम को 7-3 से हराया।
 
मुकाबला विराट कोहली ऑल हार्ट्स और अभिषेक बच्चन की आल स्टार्स के बीच खेला गया था। यहां विराट की कप्तानी वाली टीम ने अभिषेक की टीम को 7-3 से हराया। इस मैच में भी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ही जलवा छाया रहा। धोनी ने शानदार खेल का परिचय दिया और बेहतरीन गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
 
धोनी ने डेविड बैकहम की शैली में फ्री किक पर गोल किया। इसका फिल्मस्टार के गोलकीपर मार्क रोबिनसन के पास कोई जवाब नहीं था। धोनी ने एक और गोल दागा और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।
 
कोहली के प्रशंसकों को भी निराशा नहीं हुई और उन्होंने दायें छोर से तेज दौड़ लगाते हुए एक गोल किया और फिर भांगड़ा शैली में नाच किया।
भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान पी आर श्रीजेश और फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल के चैंपियन रोहन बोपन्ना भी कोहली की टीम से खेल रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »