17 Apr 2024, 05:15:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी और बेटी जीवा के बीच लड्डू की जंग, देखें मज़ेदार वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 4:54PM | Updated Date: Oct 15 2017 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। जी हां, दरअसल एमएस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी जीवा के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों बेसन के लड्डू पर महला करते दिखाई दे रहे हैं। लड्डू को एक ओर से धोनी तो दूसरी ओर से जीवा खाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से मुकाबला करना है लेकिन अभी इसमें थोड़ा वक्त है।

ये सीरीज दीवाली के बाद यानी 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उससे पहले खिलाड़ी अपने-अपने घरों में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। धोनी और जीवा के इस क्यूट वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »