28 Mar 2024, 22:21:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह यो-यो टेस्ट के बाद मैदान पर भी फेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 12:44PM | Updated Date: Oct 15 2017 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। मोहाली के आइएस बिंद्रा स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए चार दिवसीय रणजी मैच के पहले दिन विदर्भ के गेंदबाजों के आगे पंजाब का मजबूत बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया। पूरी टीम महज 42.2 ओवरों में 161 रन पर सिमट गई। अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे युवराज सिंह से उनके फेंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा। जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक विदर्भ ने 37 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। 
 
पंजाब के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विदर्भ के गेंदबाजों ने शुरू से ही स्टीक  लाइन और लैंथ से गेंदबाजी की, जिसके सामने पंजाब का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। विदर्भ की ओर से ललित यादव ने 47 रन देकर तीन और एस नेरल ने 48 रन देकर तीन विकेट झटके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »