25 Apr 2024, 14:50:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गर्लफ्रेंड अनुष्का को प्यार से क्या बुलाते हैं विराट कोहली, जानें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 12:36PM | Updated Date: Oct 15 2017 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिलेशन की खबरें आए दिन चर्चा में रहती हैं, लेकिन आज तक दोनों ने कभी अपने रिलेशन को एक्सेप्ट नहीं किया। हालांकि विराट अब धीरे-धीरे अनुष्का को लेकर ओपनली बात करने लग गए हैं। अब हाल ही में विराट, आमिर खान के एक चैट शो पर नजर आए। इस दौरान विराट ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अनुष्का को लेकर कई बातें की।

चैनल ने इस शो का एक टीजर भी शेयर किया है, जिसमें विराट, अनुष्का का निकनेम बताते हैं। विराट ने कहा कि वो प्यार में अब तक सिर्फ एक बार ही पड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि 'नुष्की' बहुत ही ईमानदार हैं।
 
वैसे मानना पड़ेगा कि विराट ने अनुष्का का बड़ा ही प्यारा नाम रखा है।
 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज का आखिरी मैच बारिश में धुल गया। मैच का टॉस तक नहीं हो पाया। शुक्रवार को हैदराबाद में सीरीज का तीसरा टी20 मैच खेला जाना था। तीसरा मैच धुलने के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हो गई। कई लोग मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे। इस दौरान कप्तान विराट कोहली ने लोगों को बिल्कुल अलग अंदाज एंटरटेन किया।
 
विराट वैसे तो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, लेकिन मैदान पर बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते नजर आए। इतना ही नहीं इस दौरान वो मैदान पर धड़ाम से गिर भी पड़े। विराट के अलावा, महेंद्र सिंह धौनी और रोहित शर्मा ने भी बाएं हाथ की बल्लेबाजी पर हाथ आजमाया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »