19 Apr 2024, 00:19:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के घर तोड़-फोड़ और फायरिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 1:51PM | Updated Date: Oct 13 2017 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के क्रिकेटर कर्ण शर्मा के घर बुधवार देर रात तोड़फोड़ और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  कर्ण के घर के  सारे गमलों और मकान के बाहरी हिस्से तोड़ फोड़ की गई और तो और  हवाई फायरिंग भी की गई। 
 
कर्ण के पिता ने पड़ोसी ठेकेदार राहुल गुप्ता और उसके कुछ साथियों पर घर में घुस कर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है और कंकरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है और दोनों पक्षों की ओर से समझौते की बात चल रही है। घटना के वक्त कर्ण घर पर मौजूद नहीं थे। उनके पिता ने कहा कि फिलहाल वह शाखापट्टनम में मैच खेलने में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि राहुल बुधवार देर रात अपने साथियों के साथ घर में घुसा और सारे गमले तोड़ डाले और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »