29 Mar 2024, 14:48:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवी की वापसी पर फिर संकट, यो-यो टेस्ट में हुए फेल, तो ये हुए पास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2017 1:42PM | Updated Date: Oct 12 2017 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बंगलुरु। युवराज सिंह के लिए भारतीय टीम में वापसी के रास्ते धीरे-धीरे बंद होते जा रहे हैं। बंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकादमी में हाल ही में हुए फिटनेस टेस्ट में युवराज फेल हो गए हैं। यो-यो टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन पास हो गए हैं।

पुणे मिरर की खबर के अनुसार, मंगलवार को हुए फिटनेस टेस्ट में कई खिलाड़ियों का टेस्ट हुआ था। जिसे युवराज पास करने में नाकाम रहे। इससे पहले भी युवराज और सुरेश रैना इस टेस्ट को पास नहीं कर पाए थे, जिसके कारण उनका टीम इंडिया में चयन नहीं हो पाया था। युवराज सिंह अब पंजाब की ओर से रणजी मैच खेल सकते हैं। ये मैच 14 अक्टूबर को शुरू होगा।

ये होता है यो-यो टेस्ट में

कई 'कोन' की मदद से 20 मीटर की दूरी पर दो पंक्तियां बनाई जाती हैं। एक खिलाड़ी रेखा के पीछे अपना पांव रखकर शुरुआत करता है और निर्देश मिलते ही दौड़ना शुरू करता है। खिलाड़ी लगातार दो लाइनों के बीच दौड़ता है और जब बीप बजती है तो उसने मुड़ना होता है। हर एक मिनट या इसी तरह से तेजी बढ़ती जाती है। अगर समय पर रेखा तक नहीं पहुंचे तो दो और 'बीप' के अंतर्गत तेजी पकड़नी पड़ती है। अगर खिलाड़ी दो छोरों पर तेजी हासिल नहीं कर पाता है तो परीक्षण रोक दिया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया सॉफ्टवेयर पर आधारित है, जिसमें नतीजे रिकॉर्ड किए जाते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »