20 Apr 2024, 12:15:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सहवाग ने बिग बी को दी अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2017 2:26PM | Updated Date: Oct 11 2017 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 75 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के खास मौके पर बिग बी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टि्वटर पर उन्हें अनोखे अंदाज में बधाई दी।

सहवाग ने ट्वीट कर कहा, हैप्पी बर्थडे लैजेंड... द ग्रेटेस्ट सुपरस्टार ऑफ ऑर कंट्री... इसके अलावा उन्हें पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी बधाई दी। दादा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं... सुपरस्टार, जेंटलमैन... इसके अलावा उन्हें धाकड़ बल्लेबाज पांड्या ने भी अपने ही अंदाज में बधाई दी है। पांड्या ने ट्विट कर कहा, सदाबहार अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं..

 

बता दें कि, अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर से पहले बतौर वॉइस ऑवर आर्टिस्ट काम कर चुके हैं। उन्हें जंजीर फिल्म से बॉलीवुड में पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण से सम्मानित भी किया जा चुका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »