19 Apr 2024, 11:26:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरे ट्वंटी -20 पर भी बारिश की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 5:58PM | Updated Date: Oct 9 2017 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को यहां बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे ट्वंटी -20  मैच पर भी वर्षा के बादल मंडरा रहे हैं। दोनों टीमों के बीच रांची में पहले मैच में भी बारिश ने बाधा डाली थी। भारत को छह ओवर में 48  रन का लक्ष्य मिला था जो उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
 
यहां मौसम विभाग ने मैच के दिन बारिश की भविष्यवाणी की है जिससे यहां क्रिकेट प्रेमी कुछ मायूस हो गए हैं। पिछले दिनों भी शहर में शाम के समय बारिश हुई है और तेज हवाएं चली हैं जबकि दिन में उमस भरी गर्मी है। भारतीय टीम ने आज दोपहर में हलकी बूंदा बांदी के बीच फुटबॉल खेलकर अपना अभ्यास किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम थोड़ा भाग्यशाली रही। उसके अभ्यास के समय आसमान साफ था और उन्होंने जमकर अभ्यास किया। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »