23 Apr 2024, 16:00:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चहल की गेंद पर आउट होते ही मैक्सवेल ने किया कुछ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 1:14PM | Updated Date: Oct 9 2017 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने लगातार चौथी बार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में तीन मैचों की सीरीज का पहला ट्वंटी20 मैच खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत ने डकवर्थ लुइस मेथड से 9 विकेट से जीत दर्ज की। मैक्सवेल लगातार चौथे इंटरनेशनल मैच में चहल की गेंद पर आउट हुए।
 
इससे पहले वनडे सीरीज के दौरान चहल ने लगातार तीन बार मैक्सवेल को आउट करके सनसनी मचा दी थी। मैक्सवेल के आउट होते ही जहां एक ओर चहल के चेहरे पर मुस्कान आ गई तो वहीं मैक्सी अपना मुंह छिपाते नजर आए।
 
मैक्सवेल 16 गेंद पर 17 रन बनाकर चहल की गेंद पर जसप्रीत बुमराह को कैच थमा बैठे। इससे पहले चहल ने मैक्सवेल को पहले, दूसरे और तीसरे वनडे में लगातार आउट किया था। इसके बाद चौथे और पांचवें वनडे के लिए वो टीम में शामिल नहीं थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »