23 Apr 2024, 18:02:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

बारिश प्रभावित मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 18.4 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2017 1:16PM | Updated Date: Oct 8 2017 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। टीम इंडिया ने यहां शनिवार रात ऑस्ट्रेलिया को 33 गेंद में 1 विकेट पर 49 रन बनाते हुए 9 विकेट से हराकर 3 टी -20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बारिश प्रभावित इस मुकाबले का परिणाम डकवर्थ/लुईस नियम से निकाला गया। जब ऑस्ट्रेलिया ने 18.4 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए थे, तो बारिश आ गई। जब बारिश थमी, तो टीम इंडिया के लिए 6 ओवर में 48 रन लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस चुनौती को कप्तान विराट कोहली ने स्वीकारते हुए डेनियल क्रिश्टियन की गेंद पर विजयी चौका लगाया। उन्होंने 14 गेंद पर 3 चौके के साथ 22 और शिखर धवन ने 12 गेंद पर 3 चौके के साथ 15 रन बनाए। दोनों नाबाद लौटे, जबकि रोहित शर्मा ने 7 गेंद में 1 चौके व 1 छक्के के साथ 11 रन बनाए। कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

एकदम सही निर्णय...
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उनके साथियों ने इस निर्णय को सही साबित करते हुए बारिश के कारण खेल रोके जाने तक ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट 118 रन पर गिरा दिए थे। कुलदीप यादव ने 4.00 के इकॉनॉमी रेट से 16 रन देकर बड़ी ही चतुराई और भीतर आती गेंदों पर एरॉन फिंच (42) और मोइसेस हैनरिक्स (8) को आउट किया। फिंच ने 140.00 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए। 
 
जसप्रीत बुमराह ने टिम पैनी को (17) और नैथन कॉल्टर नाइल (1) को बोल्ड किया। इससे पहले आॅस्ट्रेलियाई कप्तान डेविड वॉर्नर (8) को भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया। बुमराह ने यजुवेंदर चहल की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल (17) का कैच मिडविकेट पल लिया। शॉट बहुत तेज था। हार्दिक पंड्या ने टिम हेड (9) को बोल्ड किया, जबकि डेनियल क्रिश्टियन (9) को धोनी ने विराट कोहली के थ्रो पर रन आउट किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »