23 Apr 2024, 18:15:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महेंद्र सिंह धोनी का नया घर टीम इंडिया को आया पसंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 2:42PM | Updated Date: Oct 7 2017 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को अपने नए घर में डिनर दिया। रातू के सिमलिया स्थित धोनी के नए आशियाने को देखकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इसकी खूब प्रशंसा की। कई एकड़ में फैले धोनी के इस फॉर्महाउस में धोनी ने अपने खिलाड़ी मेहमानों के लिए खुले में एक तंबू लगवाया था जिसमें भोजन की व्यवस्था की गई थी।
 
इस पार्टी में टीम इंडिया के तो पूरे खिलाड़ी थे परंतु सपोर्ट स्टाफ से तीन या चार लोग ही शामिल थे। धोनी की तरफ से भी अरुण पांडे, मिहिर दिवाकर और सीमांत लोहानी के अलावा दो-एक अन्य व्यक्ति ही इसमें शामिल थे। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। हालांकि धोनी के आशियाने के बाहर गिने-चुने लोग ही उत्सुकतावश जमा थे।
 
होटल रेडिसन ब्लू परिसर में शुक्रवार की शाम को भारतीय टीम की बस लगने के साथ ही वहां क्रिकेटप्रेमियों की भीड़ लग गई। लोगों को पता चल गया था कि टीम के खिलाड़ी कहीं जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें यह पता नहीं चल पाया कि सभी धोनी के फॉर्महाउस में डिनर करने जा रहे हैं। पौने सात बजे के करीब टीम इंडिया की बस होटल से रवाना हो गई। धोनी के नए घर के बाहर तो अंधेरा था परंतु अंदर जगमग रोशनी थी। इस दौरान खिलाड़ियों को छोड़कर अन्य किसी व्यक्ति को भी अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं थी। हालांकि बाहर सन्नाटा था परंतु इस दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आयी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »