29 Mar 2024, 14:56:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जडेजा के रेस्टोरेंट पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का छापा, मिला बासी खाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 2:41PM | Updated Date: Oct 7 2017 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा मुश्किल में फंस सकते हैं। राजकोट में क्रिकेट थीम पर बने मशहूर रेस्त्रां 'जड्डूस फूड फील्ड' से शुक्रवार को बड़े पैमाने पर बासी खाने का सामान बरामद किया गया और इसे नष्ट किया गया।
 
कालावाड़ रोड पर 2012 में खोले गए इस रेस्त्रां को क्रिकेट की थीम पर ही तैयार किया गया है। इसका नाम भी तीन विकेटों पर टिकी एक तख्ती पर लिखा गया है। जडेजा खुद गुजरात के जामनगर के मूल निवासी हैं और उनके बहुत से परिजन राजकोट में भी रहते हैं जो सौराष्ट्र क्रिकेट संघ का मुख्यालय भी है। इस रेस्त्रां का संचालन उनकी बहन और एक अन्य रिश्तेदार करते हैं।
 
राजकोट महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह इस पर छापा मार कर वहां से बासी सब्जी समेत लगभग 75 किलो सड़ा गला और बासी सामान बरामद की जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया। ये छापेमारी विभाग की होटलों में खाने पीने की चीजों की नियमित जांच का हिस्सा थी और इसके तहत पास ही स्थित अंतरार्ष्ट्रीय फूड कोर्ट चेन मैकडोनाल्ड पर भी छापेमारी की गयी और वहां से भी करीब 200 किलो अखाद्य सामग्री बरामद और नष्ट की गई।
 
छापेमारी की अगुवाई करने वाले उप स्वास्थ्य अधिकारी पी पी राठौड ने कहा कि जडेजा के होटल में सड़े हुए आलू टमाटर और काफी पहले बनी बासी सब्जी और ऐसे अन्य खाद्य पदार्थ मिले। इसकी रसोई का एक हिस्सा बेहद गंदा था। इसे नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि ये रेस्त्रां पिछले साल दिसंबर में भी तब गलत कारणों से सुर्खियों में आया था जब महानगरपालिका की एक टीम ने इसके पीछे गलत ढंग से किए गए निमार्ण कार्य को तोड़ दिया था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »