20 Apr 2024, 11:52:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

23 नवंबर को पड़ोसन से शादी रचाएंगे भुवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 2:13PM | Updated Date: Oct 7 2017 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अगले महीने 23 नवंबर को अपने पड़ोस में रहने वाली नूपुर डागर से विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। भुवनेश्वर और नूपुर की सगाई हाल ही में चार अक्टूबर को नोएडा में हुई थी और वह मेरठ में 23 नवंबर को अपने गृह नगर में पूरे रीति रिवाज के साथ विवाह करेंगे।
 
भारतीय क्रिकेटर के पिता किरनपाल सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि भुवनेश्वर की शादी का जश्न तीन स्थानों पर दिया जाएगा। पहले यह मेरठ में आयोजित होगा उसके बाद 26 नवंबर को बुलंदशहर में और फिर 30 नवंबर को नयी दिल्ली में शादी का समारोह आयोजित किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी 29 नवंबर को सुबह दिल्ली में मौजूद रहेंगे क्योंकि टीम को फिर श्रीलंका के साथ दो से छह दिसंबर तक टेस्ट खेलना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »