17 Apr 2024, 02:13:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा के रेस्टोरेंट पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का छापा, मिला बासी खाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 12:43PM | Updated Date: Oct 7 2017 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर रविन्द्र जड़ेजा के यहां स्थित मशहूर रेस्त्रां जड्डूस फूड फील्ड से आज बासी खाद्य सामग्री बरामद कर इसे नष्ट किया गया। यहां कालावाड रोड पर 2012 में खोले गए इस रेस्त्रां को क्रिकेट की थीम पर ही तैयार किया गया है। इसका नाम भी तीन विकेटों पर टिकी एक तख्ती पर लिखा गया है। 

जड़ेजा खुद गुजरात के जामनगर के मूल निवासी हैं और उनके बहुत से परिजन राजकोट में भी रहते हैं जो सौराष्ट्र क्रिकेट संघ का मुख्यालय भी है। राजकोट महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज सुबह इस पर छापा मार कर वहां से बासी शाक सब्जी समेत लगभग 75 किलो अखाद्य सामग्री बरामद की और इसे नष्ट कर दिया गया। 
 
यह छापेमारी विभाग की होटलों में खाने पीने की चीजों की नियमित जांच का हिस्सा थी और इसके तहत पास ही स्थित अंतर्राष्ट्रीय फूड कोर्ट चेन मैकडोनाल्ड पर भी छापेमारी की गयी। गौरलतब है कि यह रेस्त्रां वर्ष पिछले साल दिसंबर में भी तब गलत कारणों से सुर्खियों में आया था जब महानगरपालिका की एक टीम ने इसके पीछे गलत ढंग से किये गये निर्माण कार्य को तोड दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »