25 Apr 2024, 14:25:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रणजी ट्राफी ग्रुप ए मैच के पहले दिन इशांत शर्मा ने झटके तीन विकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2017 5:48PM | Updated Date: Oct 6 2017 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पहली बार कप्तानी संभाल रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अच्छी शुरूआत करते हुये तीन विकेट झटककर दिल्ली को असम के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप ए मैच के पहले दिन शुक्रवार को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया। असम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और फिरोजशाह कोटला मैदान में दिन की समाप्ति तक सात विकेट खोकर 224 रन बना लिये। इशांत ने 16.2 ओवर की बेहतरीन गेंदबाजी में मात्र 31 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

नवदीप सैनी, कुलवंत खेजरोलिया , नीतीश राणा और पुलकीत नारंग ने एक एक विकेट लिया। असम की ओर से कप्तान गोकुल शर्मा ने 172 गेंदों में छह चौकों की मदद से 51 रन, स्वरूपम पुरकायस्थ ने 121 गेंदों में आठ चौकों के सहारे नाबाद 57 और अबु नेचिम ने 27 रन बनाए। असम ने एक समय अपने पांच विकेट 115 रन पर खो दिए थे। लेकिन पुरकायस्थ ने शानदार अर्धशतक बनाकर टीम को कुछ हद तक संकट से बाहर निकाल लिया।इशांत ने दिन के 88वें ओवर की पहली गेंद पर नेचिम को बोल्ड किया। पहले दिन का खेल 88.2 ओवर के बाद समाप्त हो गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »