19 Apr 2024, 17:31:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने दी कंगारुओं को पार्टी, स्मिथ को मिला सरप्राइज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2017 3:45PM | Updated Date: Oct 6 2017 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर सोमवार की रात कंगारुओं की पार्टी हुई। धोनी ने डिनर पार्टी देकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की जमकर मेहमान नवाजी की। मेहमान नवाजी से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ काफी खुश नजर आ रहे थे। धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सोमवार देर रात कर डिनर पार्टी को गुप्त रखा गया था। इसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ हेनरिक्स और पेन शामिल हुए।

इनके अलावा धोनी के कुछ दोस्तों ने भी पार्टी में शिरकत की। खास बात तो ये है कि धोनी ने स्मिथ को सरप्राइज पार्टी दी। उन्होंने रात लगभग 8 बजे स्वयं होटल पहुंचकर स्मिथ पेन व हेनरिक्स को अपनी गाड़ी में बैठाकर फार्म हाउस ले आए। स्मिथ धोनी की बेटी जीवा के साथ भी खेले। डिनर पार्टी में पेन को लिट्टी चोखा काफी पसंद आया। माही की पार्टी में उपस्थित एक दोस्त ने बताया कि पेन लिट्टी बनाने का रेसेपी जानना चाह रहे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »