26 Apr 2024, 04:45:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने खोला दिल का राज, बताया नहीं पसंद अनुष्का की....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2017 2:00PM | Updated Date: Oct 5 2017 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हाल ही में टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने पहली बार साथ में एक चैट शो किया। यह चैट शो आमिर की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के प्रमोशन के लिए था। इस शो की शूटिंग के लिए दोनों ही स्टार्स दिल्ली पहुंचे थे। आमिर के इस चैट शो के जरिये विराट और अनुष्का शर्मा के रिलेशनशिप से जुडी दिलचस्प बाते सामने आई है. चैट शो के दौरान विराट और आमिर खान के बीच खुलकर बाते हुई। और इन बातो ही बातो में विराट के मन में छुपी अनुष्का के लिए फीलिंग्स सामने आई है।
 
दरअसल शो के दौरान आमिर ने विराट से कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में एक अच्छी बात और एक बुरी बात बताए. इसका जवाब देते हुए विराट ने कहा कि, 'उनकी गर्लफ्रेंड की सबसे अच्छी बात ये है कि वो बहुत ही ईमानदार और केयरिंग हैं।' ये तो हो गयी तारीफ और अब जब बुराई बताने की बात सामने आई तो विराट भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने जमकर अपनी गर्लफ्रेंड की खामिया बताना शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि, 'उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड का तय समय से लेट आना पसंद नहीं है।' विराट की मानें, तो उनकी गर्लफ्रेंड हमेशा 5-7 मिनट देर से आती हैं।
 
तारीफ तो विराट ने कर दी लेकिन कमी बताने में विराट ने जो डिटेल में जवाब दिया था इसके बाद तो लगता है कि विराट को जमकर अनुष्का की डांट खाना पड़ सकती है। हालाँकि ऐसे मौके बहुत ही कम आते है जब अनुष्का विराट के बारे में बात करती हुई नजर आई है। वही विराट इसके ठीक उल्टे है, वह अक्सर अपनी और अनुष्का की साथ में फोटो शेयर करते रहते है। साथ ही अनुष्का के लिए अपनी फीलिंग्स भी शेयर करने में पीछे नहीं हटते है। वैसा ही विराट ने दिल्ली में हुए आमिर खान के साथ इस चैट शो में भी किया। उन्होंने दिल खोलकर अपनी फीलिंग्स बयां की। साथ ही बिना किसी हिचकिचाहट के अनुष्का से जुड़े सवालों पर खुलकर जवाब दिया। आपको बता दे आमिर और विराट का यह चैट शो दिवाली के मौके पर प्रसारित होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »