20 Apr 2024, 08:55:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस क्रिकेटर के पास कभी नहीं थे खाने को पैसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2017 1:57PM | Updated Date: Oct 5 2017 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ऋषभ पंत भले आज तक दो ही अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हों मगर आईपीएल के जरिए क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने वाले इस खिलाड़ी की तुलना आज महेंद्र सिंह धोनी से होती है। दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलने वाले पंत ने 24 आईपीएल मैचों में 2 बार नाबाद रहते हुए 151.21 की स्ट्राइक के साथ 564 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सर्वश्रेष्ठ 97 रन समेत 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इस खिलाड़ी ने अपने शुरुआती दिनों में बेहद स्ट्रगल किया है। आलम ये था कि कभी इस क्रिकेटर के पास खाने तक को पैसे नहीं हुआ करते थे।
 
रुड़की में रहने वाला पंत का परिवार उन्‍हें दिल्‍ली क्रिकेट की टॉप एकेडमी में भर्ती कराना चाहता था। ऋषभ के कोच देवेंद्र शर्मा के मुताबिक, 6-7 साल पहले एक कैंप में पंत के पिता ने दोनों को मिलाया था। पंत को दिल्‍ली में कोचिंग लेनी थी, इसलिए वह अपनी मां के साथ राजधानी आ गए। मगर उनके पास रहने की कोई जगह नहीं थी और ना ही खर्च करने को ज्यादा पैसे। इसलिए मोती बाग गुरुद्वारा में मां-बेटे रहते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »