19 Apr 2024, 08:33:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

21 साल पहले 16 साल के अफरीदी ने 37 गेंदों में ठोका था शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2017 12:57PM | Updated Date: Oct 4 2017 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। 4 अक्टूबर 1996…ये वो तारीख है जब पाकिस्तान का एक युवा बल्लेबाज मैदान पर उतरा और उसने छक्के-चौकों की ऐसी बारिश कर दी कि हर कोई भौंचक्का रह गया। हम बात कर रहे हैं शाहिद अफरीदी की जिन्होंने एक बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहली ही वनडे पारी में सिर्फ 37 गेंदों में शतक ठोककर इतिहास रच दिया था। नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ अफरीदी की इस पारी ने वनडे क्रिकेट के लिए सभी का नजरिया ही बदल दिया और इस पारी के दम पर शाहिद अफरीदी ने वर्ल्ड क्रिकेट में ये ऐलान कर दिया कि वो स्टार नहीं बल्कि सुपरस्टार हैं।

अफरीदी ने क्रीज पर उतरते ही छक्कों की बारिश शुरू कर दी। उन्होंने हर गेंद को निशाना बनाया और 50 मिनट से भी कम समय में अपना शतक पूरा कर लिया। अफरीदी ने सिर्फ 37 गेंद में शतक पूरा किया जो उस वक्त वनडे का सबसे तेज शतक था। अफरीदी ने शतकीय पारी में कुल 11 छक्के और 4 चौके लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 255 रहा। अफरीदी ने इस पारी में कुल 40 गेंद खेली और वो 102 रन बनाकर ही आउट हुए। अफरीदी की इस धुआंधार पारी की बदौलत पाकिस्तानी टीम ने 50 ओवर में 371 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और उसे श्रीलंका पर 82 रन से जीत मिली। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »