28 Mar 2024, 21:23:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पांड्या ने खुद खोला 'मिस्ट्री गर्ल' का राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2017 4:51PM | Updated Date: Oct 3 2017 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी और एक लड़की की तस्वीर के बाद पूछे गये ढेरों सवालों और अटकलों से परेशान होने के बाद खुलासा किया है कि वह कोई और नहीं उनकी बहन है। 
 
हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के साथ एक फोटो पोस्ट की थी जिसके बाद ट्विटर पर लोंगों ने तरह के तरह के सवाल पूछना शुरु कर दिया। कुछ लोगों ने वह कौन थी जैसे सवाल भी दागे। आलराउंडर ने इन सवालों से परेशान होकर मिस्ट्री गर्ल का खुलासा कर ही दिया। 
 
ऑलराउंडर ने ट्वीट करते हुए लिखा," मिस्ट्री हल हुई। यह मेरी बहन है।" हार्दिक के इस जवाब का ट्विटर पर क्रिकेट प्रेमियों ने भी स्­वागत किया है। उन्­होंने हार्दिक के इस जवाब की तारीफ भी की। एक प्रशंसक ने लिखा कि हार्दिक के जवाब ने पत्रकारों के दो-चार दिन की  मसाला खबरों की वाट लगा दी।
 
23 वर्षीय पंड्या का नाम इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ जोड़ा गया था। बाद में उन्हें इस मामले में भी सफाई देनी पड़ी थी। उन्­होंने कहा था कि वह परिणीति को अच्­छी तरह से जानते भी नहीं हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »