29 Mar 2024, 15:45:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीसरी बार पिता बने मुरली, इस क्रिकेटर की वाइफ से की थी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2017 3:39PM | Updated Date: Oct 3 2017 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इंडियन टीम की तरफ से टेस्ट मैचों की ओपनिंग करने वाले प्लेयर मुरली विजय हाल ही में पिता बने हैं। यह जानकारी मुरली विजय ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने एक फोटो बपी शेयर की है, जिसमें उनका बड़ा बेटा, न्यू बोर्न बेबी को गोदी में लिए हुए है। बता दें कि मुरली तीसरी बार पिता बने हैं। मुरली विजय पहले से ही दो बच्चों के पिता हैं। उनके बड़े बेटे का नाम नीरव और छोटी बेटी का नाम इवा है। मुरली ने 2012 में निकिता से शादी की थी। 
 
बता दें कि मुरली विजय ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, 'दो रॉकस्टार, एक बेटा दूसरे को दुनिया से परिचित करा रहा है।' वैसे मुरली विजय पिछले काफी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। चोटों के चलते मुरली क्रिकेट से दूर होते चले गए। जुलाई में मुरली विजय की चोट के बारे में बीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया था कि उन्हें कुछ समय आराम की जरूरत है, इसलिए उनके बदले भारत-श्रीलंका के बीच हुए मैच में शिखर धवन को रखा गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »