29 Mar 2024, 03:14:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विकलांग बच्चे का मजाक उड़ाकर बुरा फंसा ये ऑलराउंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2017 1:31PM | Updated Date: Oct 2 2017 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ब्रिस्टल की सड़कों पर मारपीट करने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। इंग्लैंड की वेबसाइट ‘एक्सप्रेस’ के हाथ बेन स्टोक्स का एक एक्सक्लूसिव वीडियो लगा है। इस वीडियो में स्टोक्स मशहूर अभिनेत्री केटी प्राइस के विकलांग बच्चे का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे है। केटी प्राइस का 15 साल का बेटा हार्वे प्राडर-विली सिंड्रोम से पीड़ित है और बेन स्टोक्स एक स्नैपचैट वीडियो में उसके बोलने की नकल करते दिख रहे हैं।
 
बेन स्टोक्स का ये वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप सा मच गया है और सभी उनकी इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं। गौरतलब है कि बेन स्टोक्स इन दिनों खासा विवादों में चल रहे हैं। बेन स्टोक्स ने हाल ही में एलेक्स हेल्स के साथ मिलकर ब्रिस्टल में मारपीट की थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। स्टोक्स की इस हरकत के चलते इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें और हेल्स दोनों को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि उनका चयन एशेज सीरीज के लिए हो गया है लेकिन अब स्टोक्स का नया वीडियो सामने आने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि स्टोक्स को टीम से बाहर किया जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »