19 Apr 2024, 11:58:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजिंक्य रहाणे ने की तेंदुलकर, विराट के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2017 12:41PM | Updated Date: Oct 2 2017 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इतिहास रच दिया। रहाणे ने पांचवें वनडे में भी अर्धशतक लगाया और इसके साथ ही वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 4 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले भारत के कुल तीसरे खिलाड़ी बन गए। रहाणे से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 4 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में जमकर रन बनाए हैं। कोलकाता वनडे में रहाणे ने (55), इंदैर में (70), बेंगलुरू में (53) और नागपुर में (61) रनों की पारी खेली और लगातार 4 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
 
भारत की तरफ से लगातार सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली के नाम है। तीनों ही खिलाड़ियों ने लगातार 5 बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। वहीं रहाणे ने दूसरी बार इस उपलब्धि को अपने नाम किया है। रहाणे ने इससे पहले भी वेस्टइंडीज के खिलाफ इस कारनामे को अंजाम दिया था। रहाणे ने साल 2017 में ही वेस्टइंडीज दौरे पर (62, 103, 72, 60) का स्कोर किया था। अब एक बार फिर से रहाणे ने इस बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा-अजिंक्य रहाणे ने लगातार तीसरी बार की शतकीय साझेदारी, हासिल किया ये बड़ा मुकाम
पांचवें वनडे में रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की और 74 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। रहाणे ने अपनी पारी में 7 चौके भी लगाए। रहाणे और रोहित ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की। 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को दोनों ओपनरों मे बेहतरीन शरुआत दिलाई और सीरीज में लगातार तीसरी बार शतकीय साझेदारी की। भारतीय टीम पांचवें वनडे में बेहद मजबूत स्तिति में नजर आ रही है और टीम की जीत लगभग तय है। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 174 रन बना लिए हैं और टीम का सिर्फ 1 ही विकेट गिरा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »