19 Apr 2024, 06:40:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चोटिल मैथ्यूज का दूसरे टेस्ट में भी खेलना संदिग्ध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2017 5:32PM | Updated Date: Sep 30 2017 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भी खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। 

मैथ्यूज पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर चल रहे हैं। उन्हें सीरीज से पहले यहां अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी। पूर्व कप्तान मैथ्यूज का सोमवार को फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि वह दूसरे टेस्ट के लिए फिट हो पाते हैं कि नहीं। 

मैथ्यूज चोट के कारण लगभग एक साल तक मैदान से बाहर रहे हैं। इससे पहले वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे। इस वर्ष जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते वह टेस्ट सीरीज नहीं खेले थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »