26 Apr 2024, 03:35:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2017 5:18PM | Updated Date: Sep 30 2017 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने गुरुवार को बैंगलुरु वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक नया इतिहास रच दिया। रोहित ने इस मैच में दो छक्के जड़ते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अपने 50 छक्के पूरे किए और ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. रोहित ने जीत के लिए मिले 335 रन के टारगेट के जवाब में अजिंक्य रहाणे के साथ भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई और पैट कमिंस और केन रिचर्डसन की गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अपना 50वां छक्का जड़ा। पिछले वनडे में ही रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। रोहित ने पिछले मैच में 4 छक्के जड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने छक्कों की संख्या 65 पर पहुंचा दी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »