19 Apr 2024, 01:20:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंदौर वनडे से पहले भारत को मिला एक और मिस्ट्री स्पिनर!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2017 2:26PM | Updated Date: Sep 24 2017 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अक्सर नेट्स में गेंदबाजी करते देखा जाता है। वो किसी गेंदबाज की तरह बल्लेबाजों को अभ्यास कराते हैं। धोनी जब कप्तान थे, तब उन्हें मैच में भी गेंदबाजी करते हुए देखा जाता था। लॉर्डस में हुआ वो टेस्ट मैच कौन भूल सकता है, जह महेंद्र सिंह धोनी ने लगभग केविन पीटरसन का विकेट अपने नाम कर लिया था, लेकिन पीटरसन के रिव्यू लेने के बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही मौजूदा सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है। भारतीय बल्लेबाजों को चहल और कुलदीप यादव स्पिन खेलने का अभ्यास करा रहे थे, लेकिन तभी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी वहां पहुंचे और बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी करने लगे। बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया है। इस वीडियो में वह ऑफ ब्रेक और लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »