20 Apr 2024, 17:35:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

चाइनामैन कुलदीप यादव से चिंतित हैं कैप्टन स्टीवन स्मिथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2017 12:10PM | Updated Date: Sep 17 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ का मानना है कि टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली पांच वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की सीरीज में जब मिडिल ओवर्स फेंके जाएंगे, तो स्पिन गेंदबाजी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। 
 
स्मिथ और उनके बल्लेबाजों की निगाहें लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर (चाइनामैन) कुलदीप यादव पर लगी रहेंगी, जिन्होंने पिछले साल मोहाली टेस्ट मैच में आॅस्ट्रेलिया को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। स्मिथ ने कहा कि भारतीय विशेष रूप से भारतीय परिस्थितियों स्पिन का सामना करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। विराट कोहली कुलदीप को जरूर खेलाएंगे, क्योंकि वे हमारी कमजोरी जानते हैं। 
 
चियास ने कराई तैयारी: केरल के रणजी खिलाड़ी कारापक जियास (केके) जियास ने आॅस्ट्रेलियाई टीम को स्पिन खेलने की तैयारी कराई है। केके स्लो लेफ्ट आर्म चाइनामैन हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्पिन कंसलटेंट की भूमिका बीते साल से भारत के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीराम निभा रहे हैं। उन्हीं के कहने पर केके ने मौजूदा दौरे में आॅस्ट्रेलियाई टीम को अभ्यास कराया है। 
 
श्रीलंका के खिलाफ देखा
स्लो लेफ्ट आर्म चाइनामैन शैली के बहुत कम गेंदबाज क्रिकेट की दुनिया में हैं। हमारी मौजूदा टीम में कई बल्लेबाजों ने कुलदीप का सामना किया है। भारत के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट और पिछले आईपीएल सीजन में भी। हमने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए भी टीवी पर देखा था। वह अच्छे गेंदबाज हैं। युवा भी। उनमें प्रतिभा कूट कूटकर भरी है। वह ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्हें नजदीक से देखना पड़ता है। 
 
- स्टीवन स्मिथ, कप्तान ऑस्ट्रेलिया
- कुनदीप ने अब तक 7 वनडे में 229 रन देकर 11 विकेट लिए हैं। 
- कुलदीप ने अब तक विंडीज और श्रीलंका के खिलाफ ही वनडे खेले।
- 10 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट श्रेष्ठ प्र्रदर्शन है। 
- वॉर्नर, हैंड्सकॉम्ब, मैक्सवेल, कमिंस को टेस्ट में आउट कर चुके हैं। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »