25 Apr 2024, 14:07:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट को दहलाने वाली घटना आई सामने, दो कोच का मर्डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2017 4:09PM | Updated Date: Sep 15 2017 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में लॉडियम ओवल स्टेडियम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो क्रिकेट कोच का मर्डर किया गया जबकि दो अन्य क्रिकेट अधिकारी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना को सुनते ही एक बार फिर क्रिकेट जगत सहम उठा है। 

स्टेडियम के क्लबहाउस में गिवन कोसी (24) और चार्लसन मसेको (26) के रूप में मृतकों की पहचान की गई है। गंभीर रूप से घायल हुए केएफसी मिनी-क्रिकेट कोर्डिनेटर कागिसो मसुबेलेले (27) और लॉडियम हब के प्रमुख कोच और समन्वयक ओबेद हार्वे एगबोमाडाजी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के अनुसार यह घटना 14 सितंबर की है। दो लोगों के शव बाथरूम में पाए गए और दो अन्य पीड़ित जीवित पाए गए, लेकिन एक कमरे में गंभीर रूप से हमला किए जाने के निशान मिले हैं।
 
इस घटना पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने दुख जाहिर किया है। बोर्ड प्रमुख हारून लोगार्ट ने कहा है कि वह पीड़ितों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा है कि इस घटना से दक्षिण अफ्रीका का पूरा क्रिकेट समुदाय व्यथित है। जो कुछ भी उन्होंने किया वह क्रिकेट के खेल से कहीं बढ़कर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »