20 Apr 2024, 02:29:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे जहीर खान और सागरिका घटगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2017 3:07PM | Updated Date: Sep 14 2017 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान अब जीवनभर के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटके के हो जाएंगे। 38 साल के जहीर आैर 31 साल की सागरिका इस साल नवंबर में शादी करेंगे। जहीर की शादी की प्लानिंग भी शुरू हो चुकी है और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 27 नवंबर को रिसेप्शन होगा। वेडिंग सेरेमनी दो जगह पर होगी एक मुम्बई और दूसरा पूणे में।

सगारिका और जहीर की नजदियां क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी के दाैरान देखी गईं। इसके बाद दोनों के एक-साथ घूमते देख सोशल मीडिया में इनके आपसी अफेयर की बातें होंने लगी थीं। इसके बाद जहीर ने अप्रैल के महीने अपने ट्विटर हैंडल पर एक खास मेसेज के साथ सागरिका के अपनी सगाई की घोषणा की थी।  उन्होंने लिखा था- अपनी पत्नी की पसंद पर कभी हंसना नहीं चाहिए। आप उन्हीं में से एक हैं। जीवन भर के साथी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »