19 Apr 2024, 18:37:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

'दंगल' के आमिर खान बने ब्रेट ली, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2017 12:53PM | Updated Date: Sep 13 2017 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाद ब्रेट ली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं। साथ वह उस खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें भारतीय फैंस से बहुत प्यार मिलता है। 
 
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रेट ली को इंडियन प्रीमियर लीग में भी काफी प्यार मिला। इसके अलावा उन्होंने आशा भोसले के साथ एक गीत गाया तो भारत-ऑस्ट्रेलिया पर एक फिल्म में एक्टिंग भी की। ऑस्ट्रेलिया के 40 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज अभी भारत में हैं और कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में कमेंट्री कर रहे हैं।
 
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने भारत के देसी खेल कुश्ती में हाथ आजमाए। इसकी जानकारी ली ने अपने आधिकारी ट्विटर अकाउंट पर दी। 
ली ने मैसूर के स्थानीय पहलवानों के साथ पहलवानी की। उन्होंने दंगल के आमिर खान जैसे एक्टिंग की और पहलवान को चित भी कर दिया। इस वीडियो में दिखा कि ग्रे रंग के शॉर्ट्स और ब्लू रंग की टी-शर्ट पहनकर ली ने पहलवान के साथ कुश्ती की। 30 सेकंड के इस वीडियो को ली ने एक प्रचार कार्यक्रम के लिए शूट किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »