29 Mar 2024, 12:45:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्या अब युवी नहीं खेल पाएंगे कोई मैच, चयनकर्ता ने दिए संकेत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2017 2:58PM | Updated Date: Sep 8 2017 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय हरफनमौला खिालाड़ी और विश्वकप 2011 के 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' युवराज सिंह शायद अपने करियर के काफी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। राष्ट्रीय चयन समिति ने गुरुवार को चौथी स्ट्रिंग की 14 सदस्यीय बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन टीम की घोषणा कर दी है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। इसमें युवराज सिंह को जगह नहीं मिली है और अब वो देश के टॉप 74 क्रिकेटरों की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं।
 
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए 14 सदस्यीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम की घोषणा की है। युवराज सिंह को इस टीम में भी जगह नहीं मिली है। इससे साफ होता है कि युवराज अब देश के शीर्ष 74 क्रिकेटरों में शामिल नहीं हैं।
 
यहां आपको बताते चले कि श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके लौटी टीम में सेलेक्टर्स कोई बदलाव नहीं चाहते हैं और वहीं दूसरी ओर 45 क्रिकेटर इस समय चल रही दिलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं। श्रीलंका गए 15 और दिलीप ट्रॉफी खेल रहे 45 क्रिकेटर मिलकर देश के शीर्ष 60 क्रिकेटर होते हैं। जिसमें युवी के ही साथी लेकिन नेशनल टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना खेल रहे हैं। इनके अलावा बीसीसीआई ने जो नई 14 सदस्यीय बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन टीम का ऐलान किया, उसमें भी युवी को जगह नहीं मिली है। हालांकि घरेलू क्रिकेट में युवराज का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है और इसी कारण विराट कोहली के कैप्टन बनते ही उनकी टीम में वापसी हुई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »