24 Apr 2024, 05:51:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में कोहली के टॉस जीतने पर उठे सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2017 1:47PM | Updated Date: Sep 8 2017 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट टॉस का सबसे अहम रोल रहता है। भारत और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ। टॉस कितना अहम था आप मैच के नतीजे से अंदाजा लगा सकते हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली हमेशा की तरह टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला लिया। लेकिन मैदान पर हुए टॉस को देखकर तो कुछ और ही लगता है। 

बुधवार को हुए टी-20 मैच में टॉस श्रीलंका ने जीता, लेकिन फैसला सुनाने का अधिकार विराट कोहली को दे दिया गया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक टॉस होस्ट कर रहे थे। दोनों टीमों के कप्तानों के अलावा मैच रेफरी एंडी पेक्रॉफ्ट मैदान पर मौजूद थे। श्रीलंका के कप्तान थरंगा ने सिक्का उछाला, कोहली ने हेड्स मांगा। मैच रेफरी ने टेल्स बोलकर गलती से कहा की भारत टॉस जीत गया है, लेकिन कार्तिक को हेड्स सुना और विराट से उनका फैसला पूछने लगे। लेकिन पेक्रॉफ्ट को पता होते भी उनको रोकने की कोशिश नहीं की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »