25 Apr 2024, 14:16:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत टॉप पर, ऑस्ट्रेलिया फिसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2017 9:15PM | Updated Date: Sep 7 2017 9:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत का शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। जबकी ऑस्ट्रेलियाई टीम बंगलादेश के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज कर दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रा कराने के बावजूद एक स्थान नीचे लुढ़क कर पांचवें नंबर पर खिसक गई। बतां दें कि, भारत ने हाल ही में श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी।       

 
बंगलादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम 100 अंकों के साथ चौथे नंबर पर थी। लेकिन बंगलादेश के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के कारण टीम को तीन अंकों का घाटा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के एक समान 97-97 अंक हैं। लेकिन दशमलव के बाद की गणना में ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड से पीछे है और वह अब पांचवें नंबर पर खिसक गई है। 
               
भारत अभी भी 125 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। वहीं दक्षिण अफ्रीका (110) दूसरे, इंग्लैंड (105) तीसरे, न्यूजीलैंड (97) चौथे नंबर पर है। इसके अलावा पाकिस्तान (93) छठे, श्रीलंका (90) सातवें और वेस्टइंडीज (75) आठवें नंबर पर कायम है। 
               
टेस्ट सीरीज के पहले मैच में आस्ट्रेलिया को हराने वाली बंगलादेश टीम को पांच अंकों का फायदा हुआ है। बंगलादेश की टीम 74 अंकों के साथ नौंवें नंबर पर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »