23 Apr 2024, 19:38:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विदेशी दौरे पर सभी 9 मैच जीतने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2017 3:54PM | Updated Date: Sep 7 2017 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने क्रिकेट जगत में एक ऐसा कारनामा किया है, जो पहले कभी कोई और टीम नहीं कर सकी। टीम इंडिया ने श्रीलंका को उसी के घर में जाकर 3 टेस्ट, 5 वनडे और बुधवार रात यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में इकलौते टी -20 मैच में हराया।
 
विराट कोहली ने बनाए 82 रन 
हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 2009-10 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में 9-0 से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने जीत का लक्ष्य 19.2 ओवर में 3 विकेट पर प्राप्त कर लिया, जबकि श्रीलंका ने पहले खेलकर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 82 रन बनाए, जबकि मनीष पांडे 51 रन पर नाबाद रहे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »