19 Apr 2024, 07:41:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ड्रेस को लेकर ट्रॉल हुईं महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2017 12:34PM | Updated Date: Sep 7 2017 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ट्रोलर्स के निशाने पर अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज आ गई हैं। उनके ड्रेस को लेकर सोशल साइट पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, मिताली ने ट्विटर पर फ्रेंड्स के साथ वाली एक सेल्फी शेयर की। इसके बाद कुछ यूजर्स ने उनके कपड़े को आपत्तिजनक बताया। यही नहीं, कुछ ट्रोलर्स ने तो फोटो हटाने की भी सलाह दे डाली।

मिताली राज के बारे में बता दें कि उनकी ही कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में खत्म हुई महिला वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। ये टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन को लेकर उनका कंपेयर सचिन के साथ किया जाने लगा था। वह महिला वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट का रिकॉर्ड तोड़ा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »