20 Apr 2024, 22:07:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

5वें वनडे में रोहित ने बनाए सिर्फ 16 रन, लेकिन बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2017 12:57PM | Updated Date: Sep 4 2017 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ 5वें और अंतिम वनडे में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भले ही कोई खास कमाल नहीं कर पाए हो लेकिन वाबजूद इसके उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जो अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं बना सका है। रोहित शर्मा श्रीलंका में खेली गई बाइलेट्रल सीरीज के दौरान 300 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

पहले भारती बल्लेबाज 
इससे पहले आज तक कोई भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका में एक सीरीज के दौरान 300 रन नहीं बना सका था लेकिन रोहित ने ये कारनामा कर दिखाया है। रोहित ने सीरीज के दौरान 5 मैचों में 75.50 के औसत से 302 रन बनाए। उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक भी बनाया। इसके अलावा दुनिया में सिर्फ इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ही 300 रन का आंकड़ा छू सके हैं। सिर्फ रोहित शर्मा ही इस तरह का रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »