20 Apr 2024, 07:20:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2017 7:48PM | Updated Date: Sep 3 2017 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के मध्य पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने 4-0 से अजय बढ़त बना ली है। पांचवे वनडे मैच में भारतीय महान विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक खास उलब्धि हासिल कर ली है। धोनी ने 100 स्टंपिग पूरे करके अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। धोनी की तेज-तर्रार विकेटकीपिंग की दुनिया कायल है। श्रीलंका के खिलाफ पांचवे वनडे में भी धोनी ने 99 स्टंपिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई विकेटकीपर कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है। 
 
श्रीलंका के खिलाफ वनडे में श्रीलंकाई बल्लेबाज अकिला दानंजय को स्टंपिग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। धोनी 100 स्टंपिंग के साथ सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर बन गए है। धोनी दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक है। धोनी ने सबसे कम वनडे खेलकर स्टंपिंग का शतक बनाया। धोनी के लिए ये सीरीज काफी खास रही है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ चल रही 5 वनडे मैचों की सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए है। उन्होंने अपने 300 वनडे मैच में भी इसी सीरीज का चौथा वनडे मैच खेलकर पूरे किए है। इसी के साथ उन्होंने इस मैच में 73 बार नाबाद पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »